फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   25 years old boy died due to electricity

गुलामीपुर में करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 21 Aug 2021 03:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 03:51 PM IST
सार

स्थानीय कोतवाली के गुलामीपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
25 years old boy died due to electricity
25 years old boy died due to electricity - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

स्थानीय कोतवाली के गुलामीपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक मजदूर करंट की चपेट में आकर झुलस गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गुलामीपुर गांव निवासी प्रेम सरोज (25) मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बृहस्पतिवार शाम को वह रोज की तरह मजदूरी करके घर लौटा था। कमरे के अंदर गर्मी होने के कारण प्रेम पंखे के प्लग को बोर्ड में लगाने लगा। तार कटा होने के कारण वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


जमीन पर तड़प रहे प्रेम को परिजन आननफानन एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने लाश का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed