{"_id":"5b2956174f1c1b644d8b788f","slug":"181529435671-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगे 85 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 85 हजार रुपये
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के उखैया खास के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर बदमाश ने करीब 85 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मंगलवार को जालसाज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उखैया खास निवासी अंसार अहमद ने बताया कि अप्रैल में अपने भाई रिजवान को सऊदी अरब भेजने के लिए उसने करारी निवासी एक युवक को 85 हजार रुपये दिए थे। पीड़ित के मुताबिक 25 अप्रैल को शातिर ने फर्जी वीजा और फ्लाइट का टिकट दे दिया। बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने पर भाई को इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। वह घर लौट आया। अभी तक आरोपी रुपये लौटाने की बात कह रहा था। अब रकम मांगने पर वह जान से मार डालने की धमकी दे रहा है। कई बार घर पर धमका चुका है। इससे परेशान पीड़ित ने मंगलवार को शातिर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।