फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Sports: Hockey teams to showcase their mettle amidst water on the field.

Kaushambi News: मैदान में पानी के बीच दमखम दिखाएंगी हॉकी टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sports: Hockey teams to showcase their mettle amidst water on the field.
शुक्रवार को हुई बारिश से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के मैदान पर भरा पानी। संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय की ओर से टेवां स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 से 31 अगस्त तक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन फिट इंडिया मूवमेंट, खेलेगा भारत-जीतेगा भारत थीम पर होगा। बारिश में मैदान में पानी भरने के बाद भी तय समय पर प्रतियोगिताएं कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि 29 अगस्त को प्रतियोगिता की शुरुआत हॉकी से होगी। अंडर-14 के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता सुबह नौ बजे से खेली जाएगी। प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणित जन्मतिथि प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। जिन विद्यालयों के खिलाड़ियों के पास हॉकी स्टिक नहीं है, उन्हें स्टेडियम से मुहैया कराई जाएंगी। अब तक आठ टीमें पंजीयन करा चुकी हैं।
विज्ञापन

ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है खेल दिवस
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed