फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   17-year-old girl found hanging in her room

Kaushambi News: कमरे में फंदे से लटकी मिली 17 वर्षीय किशोरी, परिवार में मची चीख-पुकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
17-year-old girl found hanging in her room
कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव में बृहस्पतिवार शाम एक 17 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना से परिवार में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बालकमऊ गांव निवासी अविनाश पटवा की 17 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी नौवीं कक्षा की छात्रा थी। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने कमरे में चली गई। इस दौरान उसने चारपाई की बुनाई की रस्सी को कुंडे में फंसाकर फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

उसकी मां रसोई में खाना बना रही थीं। कुछ देर बाद जब वह कमरे में गई तो बेटी का शव लटका देख चीख पड़ीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता अविनाश पटवा फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और घटना के समय घर से बाहर थे।
इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि किशोरी ने आत्मघाती कदम किस कारण उठाया इसकी जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed