फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   17 lakhs extorted from daughter in the name of getting a house, case filed against father and sons

Kaushambi News: मकान दिलाने के नाम पर बेटी से हड़पे 17 लाख, पिता-पुत्रों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
17 lakhs extorted from daughter in the name of getting a house, case filed against father and sons
नगर के चमनगंज मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने मकान दिलाने के नाम पर अपनी बेटी से ही 17 लाख रुपये हड़प लिए। दबाव बनाने पर खुद के मकान की रजिस्ट्री कर दी। बाद बेटों के साथ मिलकर बेटी-दामाद को पीटकर मकान पर कब्जा कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता व दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करारी के अमीनपुर संवरो गांव की जेबा बानो ने बताया कि उसके पति माे. फरमान सऊदी अरब में रहते थे। इसी बात का फायदा उठाते हुए पिता मुन्ना नबी उल्ला ने मंझनपुर में जमीन दिलाने का झांसा दिया। पिता ने उससे दो किस्तों में 17 लाख रुपये भी ले लिए। ये रकम उसने 12 लाख रुपये की जमीन बेचकर दी थी।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये लेने के बाद पहले तो पिता टाल-मटोल करते रहे। जब दबाव बनाया तो 30 अगस्त 2023 को पिता ने मंझनपुर स्थित अपना मकान बैनामा कर दिया। बैनामा कराने के बाद वह परिवार के साथ मकान में ही रहने लगी। आरोप है कि बीते एक मार्च को पिता मुन्ना नबी उल्ला, भाई शानू व फैज ने मकान पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर उसे व उसके पति को मारापीटा। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed