फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   फोन पर मिलेगा कनेक्शन, मजरों का होगा विद्युतीकरण 17-34-48

फोन पर मिलेगा कनेक्शन, मजरों का होगा विद्युतीकरण 17-34-48

Sun, 16 Dec 2018 08:19 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
फोन पर मिलेगा कनेक्शन, मजरों का होगा विद्युतीकरण 17-34-48
फोन पर मिलेगा कनेक्शन, मजरों का होगा विद्युतीकरण
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1912 के साथ ही बिजली विभाग ने जारी किए अफसरों के नंबर
25 दिसंबर तक जिले को सौभाग्यशाली घोषित करने में जुटा महकमा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विद्युतीकरण से वंचित मजरा एवं घरों को रोशन करने के लिए बिजली विभाग ने सुनहरा मौका दिया है। ग्रामीणों के सिर्फ एक फोन पर विद्युत कनेक्शन के साथ छूटे हुए मजरों में विद्युतीकरण कर दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने टोल फ्री के साथ ही अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। दरअसल बिजली विभाग जिले के सभी मजरों एवं घरों को 25 दिसंबर तक संतृप्त करने की कवायद में जुटा है।

जिले की 436 ग्राम पंचायतों में करीब 22 सौ मजरे हैं। इनमें 1688 मजरे विद्युतीकरण से वंजित थे। बिजली के अभाव में इन मजरों के बासिंदों को महज ढिबरी का सहारा था। समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने सौभाग्य योजना संचालित की। इसके तहत छूटे हुए मजरों का विद्युतीकरण करने के साथ ही लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मुहैया कराया जा रहा है। जिले में इस काम की जिम्मेदार कार्यदायी संस्था एलएनटी को सौंपी गई है। अप्रैल महीने से चल रहे काम को अपेक्षित रफ्तार नहीं मिल पा रही है। हालांकि अधीक्षण अभियंता विद्युत सुशील कुमार श्रीवास्तव का दावा है कि अब तक करीब 15 सौ मजरों का विद्युतीकरण हो चुका है। पर, जमीनी हकीकत कुछ और है। बिजली विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि गांव-गांव शिविर लगाने के बावजूद अपेक्षित कनेक्शन नहीं हो रहे हैं। समस्या को देखते हुए शासन ने टोल फ्री नं1912 जारी कर दिया है। इसके अलावा सभी एक्सईएन, एसडीओ अैर अवर अभियंताओं के मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया। एसई ने बताया कि महज एक फोन पर सौभाग्य योजना के तहत विद्युतीकरण के साथ ही मुफ्त बिजली कनेक्शन मुहैया करा दिया जाएगा। कनेक् शन के साथ ही घरों को उर्जीकृत करते हुए मुफ्त में मीटर, तार, एक एलईडी बल्ब व बोर्ड मुहैया कराया जा रहा है। ताकि विभाग 25 दिसंबर तक शतप्रतिशत बिजली कनेक्शन देने के बाद जिल को सौभाग्यशाली घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed