फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सूरज की तल्ख किरण और बिजली कटौती से उबल रहे लोग

सूरज की तल्ख किरण और बिजली कटौती से उबल रहे लोग

Sun, 02 Jun 2019 07:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
सूरज की तल्ख किरण और बिजली कटौती से उबल रहे लोग
गर्मी और बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन

लोड बढ़ने पर लखनऊ से पावर हाउस से सप्लाई बंद करने का फरमान जारी किया जाता
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सूरज के तल्ख तेवर और बिजली की भीषण कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। रोस्टर से जहां दो घंटे कम बिजली मिल रही है वहीं इमरजेंसी कटौती के कारण समस्या बढ़ गई है।
बताया जाता है कि मंझनपुर डिविजन से जुड़े 20 उपकेंद्र इन दिनों ओवरलोड चल रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में 18 और शहरी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई का रोस्टर तो बना है, लेकिन ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके पीछे सबसे बड़ी समस्या इमरजेंसी कटौती को लेकर हो रही है। रोजाना करीब दो घंटे की इमरजेंसी कटौती की जा रही है। लोड बढ़ने पर लखनऊ से पावर हाउस से सप्लाई बंद करने का फरमान जारी किया जाता है। कमोवेश यही हाल मंझनपुर का भी है। कलेक्ट्रेट और जिला अस्पताल फीडर को शहरी मानते हुए 24 घंटे सप्लाई का दावा किया गया, लेकिन चार से पांच घंटे की कटौती इन फीडरों पर भी हो रही है। इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या लोकल फाल्ट हैं। फाल्ट हो जाने पर उसे सही करने में करीब पांच से छह घंटे का वक्त लग जाता है। यह समस्या ग्रामीण इलाके के उपकेंद्रों में सबसे ज्यादा है। आरोप है कि ग्रामीण इलाके में फाल्ट होने पर बिजलीकर्मी बिना सुविधा शुल्क लिए जाते ही नहीं है। रात के वक्त फाल्ट होने पर सुबह ही सप्लाई शुरू की जाती है। वहीं डिविजन मंझनपुर से जुड़े पश्चिमशरीरा और महेवाघाट उपकेंद्र में बिजली कटौती की ज्यादा समस्या है। इन दोनों उपकेंद्रों में लोड ज्यादा होने के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

---
इनका कहना है
रात के वक्त तेज हवा चलने लगती है। इसके कारण आपूर्ति बंद करना पड़ता है। लखनऊ से भी करीब दो से तीन घंटे इमरजेंसी कटौती की जा रही है। शेड्यूल से जो बिजली मिल रही है वह भी रोस्टर से कम है। कोशिश है कि ग्रामीण इलाके में कम से कम 16 घंटे की आपूर्ति हो, लेकिन लोकल फाल्ट से दिक्कत आ जाती है। शहरी इलाके की लाइट में सिर्फ इमरजेंसी कटौती के दौरान ही दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित कुमार, एक्सईएन विद्युत, मंझनपुर डिविजन
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed