फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1541 Kovid investigation, five positive including LT of District Hospital

1541 की हुई कोविड जांच, जिला अस्पताल के एलटी समेत पांच पॉजिटिव

Mon, 02 Nov 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
1541 Kovid investigation, five positive including LT of District Hospital
1541 Kovid investigation, five positive including LT of District Hospital - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। दोआबा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त हो गई है। गुरुवार को 1541 संदिग्धों की कोविड जांच में सिर्फ पांच लोग पॉजिटिव निकले हैं। संक्रमितों में जिला अस्पताल का एलटी शामिल है। अच्छी बात ये रही दस मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए रोजाना की तरह रविवार को भी जिलेभर में शिविर लगाया गया। इस दौरान रेस्तरां संचालकों व उनके स्टॉफ समेत 1541 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 598 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में दस मरीज जहां ठीक हो गए वहीं पांच नए संक्रमित मिले। संक्रमितों में जिला अस्पताल का एक लैब तकनीशियन के साथ ही सिराथू क्षेत्र के तीन व सरसवां का एक अन्य व्यक्ति शामिल है। सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके संपर्क में आए लोगों को चिंह्नित करने में जुट गई हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक मिले 1948 संक्रमितों में 1817 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 93 फीसदी के आसपास बना हुआ है। फिलहाल 107 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोविड एल-1 हुआ खाली, एल-2 में सिर्फ 10 मरीज भर्ती
मंझनपुर। संक्रमण की रफ्तार ठंडी पड़ने के कारण कोरोना का एल-1 अस्पताल खाली हो गया है। यहां अब कोई मरीज नहीं बचा है। वहीं जिला अस्पताल में संचालित कोविड एल-2 में भी केवल दस मरीजों का ही इलाज चल रहा है। इससे स्वास्थ्य महकमा राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर हफ्तेभर से जिले में कोरोना वायरस का प्रभाव हल्का पड़ा है। रोजाना बस चार-छह संक्रमित ही मिल रहे हैं। इनमें भी ज्यादातर बिना लक्षण वाले मरीज शामिल हैं। सरकार की ओर से होम आइसोलेशन की सुविधा देने के कारण ज्यादातर मरीज होम आइसोलेट हो जा रहे हैं। जिले में इन दिनों 93 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, रोजाना दस से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इसके चलते प्राथामिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में संचालित एल-1 अस्पताल खाली हो गया है। जबकि संयुक्त जिला चिकित्सालय में बने एल-2 अस्पताल में भी सिर्फ दस संक्रमित ही भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्हाल एल-1 अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। लेकिन यहां अभी सामान्य मरीजों का उपचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल दोबारा सक्रिय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed