{"_id":"5bedbca6bdec2262ae58f71a","slug":"121542306982-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट स्टेडियम टेंवा में तीन दिवसीय जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें जूनियर तथा प्राथमिक स्तर की अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहले दिन प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मी दौड़ में कौशाम्बी ब्लॉक के आकाश कुमार प्रथम तथा मूरतगंज के अभिषेक द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में नेवादा ब्लॉक की सुमित्रा देवी ने प्रथम व सरसवां की मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बालक वर्ग में कौशाम्बी के रोहित प्रथम, सिराथू के आकाश कुमार द्वितीय एवं मंझनपुर के मलखान तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में अन्तिमा देवी प्रथम तथा मनीषा द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर बालक दौड़ 200 मीटर में भारत लाल प्रथम व अजय दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में विद्या देवी प्रथम व अनीता देवी द्वितीय रहीं।
400 मीटर बालक वर्ग में अजय प्रथम व करने सिंह द्वितीय तथा बालिकाओं में मनीषा प्रथम व सीमा देवी द्वितीय रहीं। इसी प्रकार खो-खो बालक वर्ग में ब्लाक मंझनपुर की टीम प्रथम व सिराथू की द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 100 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता को लेकर पूरे स्टेडियम परिसर को रंग बिरंगी पताकों और रंगोली से सजाया गया। डीएम ने कहा कि बेसिक स्कूलों में संसाधनों की कमी के बीच बच्चों की खेल प्रतिभा निखर कर सामने आई है। इन्हें बढ़ावा देने की जरूरत है।
साथ ही यह भी कहा कि पढ़ाई-लिखाई जरूरी है, मगर संतुलित व सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी जरूरी है। इस मौके पर बीएसए अरविंद कुमार, एबीएसए डॉ अविनाश सिंह, अजीत कुमार सिंह, अरविन्द पटेल, अरविंद पांडेय, राजेश कुमार गुप्ता, जगत नारायण पटेल, रमेश चन्द्र पटेल के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, जूनियर के अजय पांडेय, राम बाबू दिवाकर, अशोक द्विवेदी, धर्मेश मिश्रा ईश्वर शरण सिंह, ध्यान सिंह सहित जनपद के सभी खेल शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।