फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जिला अस्पताल में मरीज की पिटाई, हंगामा

जिला अस्पताल में मरीज की पिटाई, हंगामा

Wed, 03 Apr 2019 09:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:02 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की पिटाई, हंगामा
जिला अस्पताल में मरीज की पिटाई, हंगामा
विज्ञापन

एक्स-रे कक्ष की सुरक्षा में लगे होमगार्ड ने वृद्ध मरीज को बेरहमी से पीटा
इंस्पेक्टर ने कहा, तहरीर के आधार पर करेंगे कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में बुधवार सुबह होमगार्ड ने एक वृद्ध मरीज की पिटाई कर दी। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए तीमारदार अस्पताल स्टॉफ से भिड़ गए। इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने कई तीमारदारों को पीटने की धमकी देते हुए खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।

सरसवां निवासी यमुना प्रसाद (65) की इन दिनों तबीयत खराब चल रही है। बुधवार सुबह वह परिजनों के साथ उपचार कराने जिला अस्पताल आया था। चेकअप के बाद डॉक्टर ने एक्स-रे के लिए लिख दिया। यमुना की मानें तो एक्स-रे कक्ष में रहा वार्ड ब्वॉय रिश्वत लेकर बिना नम्बर के कुछ मरीजों को भीतर भेज रहा था। यमुना ने इसका विरोध किया तो वहां रहे होमगार्ड ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह देख तीमारदार भड़क गए। उन्होंने होमगार्ड के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस बीच अस्पताल के कई अन्य वार्ड ब्वॉय आ गए। उन्होंने हंगामा कर रहे करीब आधा दर्जन तीमारदारों को गाली-गलौज करते हुए खदेड़ दिया। इसके बाद साथ आए लोग यमुना को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो नं-15

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed