{"_id":"5bedbddcbdec22699b14a3b9","slug":"11542307292-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे के लिए परेशान पूर्व ब्लॉक प्रमुख का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे के लिए परेशान पूर्व ब्लॉक प्रमुख का कुनबा
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े मौत के घाट उतारे गए चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख का बेटा पट्टे के लिए दर-दर की ठोेकरें खा रहा है। आरोप है कि तहसील प्रशासन वादाखिलाफी करने पर आमादा है। पीड़ित ने गुरुवार को डीएम से शिकायत करके वादे के मुताबिक जमीन का पट्टा दिलाने की मांग की है। चेताया है कि मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की जाएगी।
चायल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामसरन की सात दिसंबर 2014 को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तत्कालीन जिलाधिकारी व अन्य अफसरों ने पीड़ित परिजनों को तीन बीघा भूमि का सहानुभूति पट्टा देने का वादा किया था। प्रमुख के बेटे अजीत कुमार का कहना है कि उस वक्त वह नाबालिग था। लिहाजा अधिकारियों ने बालिग होने के बाद पट्टा देने की बात कही थी। पीड़ित के मुताबिक अब वह वयस्क हो गया है। महीनों से तहसील का चक्कर काट रहा है।
आरोप है कि दलित होने की वजह से उसके साथ तहसील प्रशासन वादाखिलाफी कर रहा है। बताया कि भूमि का प्रस्ताव होने के बाद भी अधिकारियों ने पट्टा आवंटन की कार्रवाई नहीं की। जबकि करीब पांच लोगों को इधर कुछ सालों के बीच सहानुभूति पट्टा दिया जा चुका है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी चायल को प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उधर, प्रमुख पुत्र ने मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।