{"_id":"5cb38be7bdec22147163c90b","slug":"101555270631-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ शनिवार रात घर में घुसकर पड़ोस के दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर लेकर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
पिपरी इलाके की एक महिला ने बताया कि शनिवार रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोस के दो युवक दीवार फांदकर घर में आ गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने और शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर दी। कही भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पति के लौटने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।