फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   intoxicated youth rammed his speeding bike into parked car in  kasganj

हादसे का लाइव वीडियो: नशे में धुत होकर दौड़ाई बाइक, पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में जा घुसा युवक; गंभीर घायल

Sat, 12 Sep 2026 10:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Sat, 12 Sep 2026 10:12 PM IST
सार

नशे में धुत होकर बाइक दाैड़ा रहा युवक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बाइक सीधे खड़ी कार में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
intoxicated youth rammed his speeding bike into parked car in  kasganj
हादसे के बाद माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सोरों गेट पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में शनिवार रात 8 बजे नशे में धुत युवक ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल युवक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


गंगेश्वर कॉलोनी निवासी अमन भारद्वाज (22) पुत्र सुनील भारद्वाज शनिवार रात बाइक पर सवार होकर बस स्टैंड की ओर से सोरों की तरफ जा रहा था। नशे में धुत युवक सोरों गेट तिराहा पर तेज रफ्तार बाइक पर कंट्रोल नहीं कर सका। वह सीधे पुलिस चौकी के बाहर खड़ी कार में जा घुसा। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएससी अशोक नगर भेजा, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि बाइक सवार युवक हेलमेट पहना था, जिससे उसकी जान बच गई। पूरा हादसा चौकी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसकी फुटेज सामने आई तो हादसा देखकर हर कोई हैरान रह गया। बाइक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि पलक झपकते ही वह कार में जा घुसी। वहीं, सोरों की ओर से आ रहा दूसरा बाइक सवार उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed