फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Youths Risk Lives While Bathing in Ganga, Police Allegedly Remain Busy on Phones

Kanpur: गंगा घाट पर डूबे युवक की तलाश जारी, बेखौफ होकर स्टंट करते रहे युवक और रील देखते रहे दरोगा जी

Sun, 23 Aug 2026 05:25 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sun, 23 Aug 2026 05:25 PM IST
सार

Kanpur News: रविवार को खेरेश्वर सरैया घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवकों की लापरवाही और घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। एक युवक के गंगा में डूबने के बाद जहां गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे, वहीं दूसरी ओर कुछ युवक घाट पर बंधी रस्सी के सहारे झूलते और पानी में करतब करते नजर आए।

विज्ञापन
Youths Risk Lives While Bathing in Ganga, Police Allegedly Remain Busy on Phones
युवक रस्सी के सहारे झूलते नजर आए - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवराजपुर के खेरेश्वर सरैया घाट पर रविवार को एक तरफ जहां गंगा स्नान करने आया युवक गहरे पानी में डूब गया, जिसकी तलाश में गोताखोर लगातार जुटे रहे; वहीं दूसरी तरफ घाट पर कुछ युवक जान जोखिम में डालकर खतरनाक हरकतें और स्टंट करते नजर आए। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर सुरक्षा और निगरानी के लिए तैनात पुलिसकर्मी इन सब से बेखबर अपने मोबाइल में रील्स देखने में व्यस्त दिखाई दिए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी

क्षेत्र के निवासी सचिन तिवारी, धीरेंद्र तोमर, अखिलेश सेंगर और अरविंद तिवारी का कहना है कि गंगा में इस तरह के खतरनाक स्टंट कभी भी किसी बड़े और गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट पर पुलिस बल की तैनाती के बावजूद युवा इस तरह की लापरवाही कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन





लोगों का कहना है कि यदि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी भूलकर सिर्फ मोबाइल में व्यस्त रहेंगे, तो ऐसे हादसों को रोकना मुश्किल होगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed