{"_id":"60b3eb778ebc3e7c517338e9","slug":"youth-dies-in-tractor-collision-akbarpur-news-knp6313170158","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
झींझक। सिकंदरा-झींझक रोड पर गौरी मोड़ के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
मलखानपुर जमथर गांव निवासी रामकुमार (35) पुत्र किशन लाल रविवार की शाम बाइक से मंगलपुर जा रहा था। गौरी मोड़ के पास मंगलपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहीं रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से झींझक सीएचसी भेजा। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के डॉक्टर प्रतीक पांडेय ने बताया कि अस्पताल आने से पहले युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
एसएसआई मंगलपुर राजेश कुमार ने बताया कि बाइक के कागजों से मिले पते के अनुसार परिवारीजनों को सूचना दी गई है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।