फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   youth died in road accident in fatehpur

बिहार के युवक को वाहन ने कुचला, मौत, नौ अन्य साथियों के साथ दस दिन पहले आया था फेरी का धंधा करने

Mon, 05 Oct 2020 07:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 05 Oct 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
youth died in road accident in fatehpur
सांकेतिक तस्वीर
बिहार के एक युवक की रविवार रात लखनऊ रोड पर उधन्नापुर के पास वाहन की टक्कर से मौत हो गई। साथियों को हादसे की जानकारी मोबाइल पर कॉल करने पर हुई। अनजान शख्स ने कॉल रिसीव करके हादसे की जानकारी दी, सभी भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना की है। बिहार के मोतिहार जिले के पिपरा निवासी रामानंद श्रीवास्तव का बेटा मुन्ना (28) दस दिन पहले कपड़ों की फेरी लगाने के लिए नौ लोगों के साथ शहर आया था।
विज्ञापन


सभी उधन्नापुर में किराए पर रहते हैं। रविवार को फेरी से लौटने के बाद सभी ने भोजन बनाया। भोजन के बाद मुन्ना घूमने के लिए निकल गया। काफी देर तक न लौटा तो साथियों ने फोन लगाया। मोतिहारी के मुस्लिम रोड निवासी अफसर आलम ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे मुन्ना के नंबर पर कॉल की तो अनजान व्यक्ति ने बताया कि एक्सीडेंट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे मौके पर पहुंचे। पिता की मौत के बाद से मुन्ना परिवार के भरण पोषण कर रहा था। उससे दो छोटे भाई सागर व गोली हैं। परिवार को जानकारी दे दी गई है। दूरी की वजह से वो अभी तक नहीं आ सके हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed