{"_id":"5de6a7be8ebc3e54a230e519","slug":"younger-son-brutally-killed-his-father","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छोटे बेटे ने होमगार्ड पिता की गला दबाकर की हत्या, चेहरे पर खून और सीने पर मिले चोटों के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे बेटे ने होमगार्ड पिता की गला दबाकर की हत्या, चेहरे पर खून और सीने पर मिले चोटों के निशान
Wed, 04 Dec 2019 12:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद मृतक के रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कमरापुर गांव में छोटे बेटे ने सोमवार की रात होमगार्ड पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद घर में ही आकर सो गया। वह अंतिम संस्कार के बाद अचानक गायब हो गया। पुलिस हत्या की एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस संपत्ति विवाद और आशनाई के बिंदु पर जांच कर रही है।
कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या छोटे बेटे ने की है। पूरे मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कमरापुर गांव निवासी होमगार्ड बंसलाल पाल उर्फ बैजनाथ पाल (50) कोतवाली बिंदकी में तैनात थे।

वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम को ड्यूटी कर कोतवाली से घर लौटे। वह बड़े बेटे राजेंद्र पाल के परिवार के साथ रहते थे। बेटा राजेंद्र गांव का चौकीदार है। उसकी सुबह नींद खुली। कमरे के बाहर बरामदे में चारपाई से चंद कदम दूर जमीन पर पिता का शव देखा। चेहरे पर खून था।
शरीर पर चोट जैसे निशान नजर आ रहे थे। परिवार ने देखते ही हत्या की आशंका जताई। पुलिस पहले हार्टअटैक मान रही थी। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इस सूचना से हड़कंप मच गया। इसी घर के दूसरे हिस्से में छोटा बेटा मलखान पाल रहता है।
घटना की जानकारी पर सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी, कोतवाल नंदलाल सिंह पहुंचे। पुलिस की जांच मेें जांघ, पेट, पीठ समेत शरीर में कई चोट के निशान पाए गए। इधर, अंतिम संस्कार के बाद छोटा बेटा मलखान पाल गायब हो गया। उसे शायद पता लगा गया कि पुलिस उसकी खोजबीन जुट गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि होमगार्ड बड़े बेटे राजेंद्र पाल के साथ में रहता था। इसकी खुन्नस छोटे बेटे को थी।