फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Young man made a video after having misbehaved with a child

कन्नौज: बालक से कुकर्म कर युवक ने बनाया वीडियो, शिकायत पर आरोपी ने परिजनों को पीटा

Tue, 03 Nov 2020 06:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Nov 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Young man made a video after having misbehaved with a child
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में सूनसान स्थान पर ले जाकर एक युवक ने बालक से कुकर्म किया और वीडियो भी बना लिया। बालक को जब पीड़ा हुई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत करने पहुंचे परिजनों को आरोपी ने पीट दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कस्बा के एक मोहल्ला निवासी आठ वर्षीय बालक को 31 अक्तूबर को 22 वर्षीय युवक बहला-फुसला कर सूनसान स्थान पर ले गया। यहां युवक ने उसके साथ कुकर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


सोमवार को बालक को पीड़ा हुई तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो युवक ने परिवार के लोगों के साथ बालक के पिता और भाई को पीट दिया। आरोपी ने पुलिस कार्रवाई करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की पीड़ित पक्ष ने कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत को तहरीर दी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed