{"_id":"6af9f38207382532b7035857","slug":"kitchen-operations-begin-to-falter-due-to-gas-shortages-kannauj-news-c-214-1-knj1007-159287-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गैस की किल्लत से डगमगाने लगी रसोई की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गैस की किल्लत से डगमगाने लगी रसोई की व्यवस्था
विज्ञापन
तिर्वा। रसोई गैस की लगातार बिगड़ती आपूर्ति व्यवस्था ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक महीने से मांग के सापेक्ष महज 30 फीसदी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति होने से घरों की रसोई का बजट और व्यवस्था दोनों डगमगाने लगे हैं। हालात यह हैं कि रविवार को गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आपूर्ति में सुधार न होने से गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ती जा रही है।
गैस के लिए बुकिंग के सापेक्ष महज 20 फीसदी उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल सके। शेष उपभोक्ताओं को गैस के इंतजार में मायूस होकर लौटना पड़ा। लगातार कम आपूर्ति के चलते लोगों के सामने खाना पकाने तक का संकट खड़ा होने लगा है, जिन घरों में सिलिंडर खत्म होने की स्थिति में हैं, वहां चिंता बढ़ गई है। शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का दौर शुरू होने के बीच गैस की किल्लत ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस उपलब्ध न होने से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। यदि जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में गैस के लिए मारामारी की स्थिति पैदा हो सकती है। जिला पूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उज्ज्वला योजना के सिलिंडर भरवाने के लिए उपभोक्ता पहुंच रहे हैं, जिस कारण से मांग बढ़ गई है।