{"_id":"6847ac592c29b41b7f07037b","slug":"young-man-lost-his-life-to-win-a-bet-of-taking-a-long-dive-20-friends-kept-making-a-video-in-kanpur-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लंबी डुबकी लगाने की शर्त जीतने के लिए जिंदगी हार गया युवक, 20 दोस्त बनाते रहे वीडियो; आंखों के सामने डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लंबी डुबकी लगाने की शर्त जीतने के लिए जिंदगी हार गया युवक, 20 दोस्त बनाते रहे वीडियो; आंखों के सामने डूबा
Tue, 10 Jun 2025 09:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:29 AM IST
सार
यूपी के कानपुर जिले में एक युवक देर तक डुबकी लगाने की शर्त जीतने की कोशिश में जिंदगी हार गया। इस दौरान उसके 20 दोस्त वीडियो बनाते रहे। उनकी आंखों के सामने युवक डूब गया।
विज्ञापन
गुलफाम का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के कानपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गुजैनी की पिपौरी नहर में रविवार दोपहर 20 दोस्तों के साथ नहाने गया युवक देर तक डुबकी लगाने की शर्त जीतने के चक्कर में मौत से हार गया। डुबकी लगाने के दौरान वह जब करीब आठ मिनट बाद भी बाहर नहीं निकला तो साथियों ने उसे तलाश करना शुरू किया।
डूबे दोस्त को बाहर निकालकर सभी हैलट अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। पिपौरी के मर्दनपुर निवासी 24 वर्षीय गुलफाम घरों में रंगाई और पुताई का कार्य करता था।
वह रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने 20-22 दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया। अचानक दोस्तों में देर तक पानी के अंदर डुबकी लगाने की शर्त लगी। दोस्त बारी-बारी से पानी के अंदर डुबकी लगाते गए और एक दूसरे का वीडियो भी बनाते रहे।
विज्ञापन
गुलफाम ने भी डुबकी लगाई। छोटे भाई सलमान के मुताबिक, गुलफाम करीब आठ मिनट तक बाहर नहीं निकला तो दोस्तों को आशंका हुई। सभी ने डुबकी लगाई तो वह डूबा दिखा।

आनन-फानन उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। पिता बाबू नसीर, मां गुड़िया, बहनें अलशिफा और सानिया गमगीन हैं।
गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि घटना के बाद परिजन सीधे युवक को हैलट ले गए थे। स्वरूपनगर पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। अगर किसी तरह के आरोप की तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।