फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Yogi Adityanath orders cattle problem in uttar pradesh

कड़ाके की ठंड में अधिकारी ले रहे थे धूप का मजा तभी मवेशी लेकर पहुंच गए किसान, भाग खड़े हुए सभी

Thu, 31 Jan 2019 11:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Jan 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath orders cattle problem in uttar pradesh
डेमो
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को 10 जनवरी तक सभी छुट्टा जानवरों को संरक्षण केंद्रों में बंद करने का आदेश दिया था लेकिन अफसरों ने उनकी एक न सुनी।गुरुवार की दोपहर जब अधिकारी धूप सेक रहे थे तभी सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पहुंचकर मवेशियों को ब्लाक में बंद कर दिया। जिसे देखकर अधिकारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


अन्ना पशुओं से परेशान किसानों का धैर्य जवाब दे गया। सैकड़ों बीघा फसल नष्ट कर चुके मवेशियों को गुरुवार को किसानों ने खदेड़कर ब्लाक परिसर में  बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे बीडीओ जेएन राव ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके से दो किसानों को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे जलालाबाद के आधा सैकड़ा किसान 30-35 गायों व बछड़ों को लेकर ब्लाक पहुंचे। मवेशियों को अंदर हांककर मुख्य गेट बंद कर दिया।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि अन्ना पशुओं को पकड़ने के लिए वह कई बार ब्लाक मुख्यालय आकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने कहा कि अन्ना मवेशी गेहूं और आलू की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। उनके सामने फांसी लगाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। परेशान होकर उन्होंने गांव की ओर से मवेशियों को ब्लाक की ओर खदेड़ा है।

इन्होंने अस्थायी गोशाला की भी मांग की। वहीं अन्ना मवेशियों को पकड़ने में नाकाम अधिकारी अपनी गलतियों को छुपाने में लगे हुए हैं। बीडीओ जेएन राव ने कहा कि ब्लाक परिसर में अन्ना मवेशियों को बंद करने वाले किसान नहीं, अराजकतत्व थे। वह इन्हें चिह्नित कर रहे हैं। ऐसे एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। 
फोटो 31केएनजेपी 01- जलालाबाद ब्लाक परिसर में बंद मवेशी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed