Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mobile phones worth ₹32 lakh stolen in 17 minutes; one arrested, accomplice absconding

कानपुर: 17 मिनट में पार किए 32 लाख के मोबाइल, एक गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 26 Nov 2026 09:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 26 Nov 2026 09:49 PM IST
सार

पुलिस ने गोविंदनगर में तीन नवंबर को हुई वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने 32 लाख के सभी 75 मोबाइल बरामद किए।

विज्ञापन
Mobile phones worth ₹32 lakh stolen in 17 minutes; one arrested, accomplice absconding
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 23 दिन पूर्व गोविंदनगर स्थित दुकान से चोरी किए गए 32 लाख से अधिक के मोबाइल के साथ पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है जबकि उसका साथी भाग निकला। दोनों ही बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि चोरों ने दो बार दुकान की रेकी की और फिर 17 मिनट के भीतर ताला तोड़कर मोबाइल फोन लेकर ट्रेन से बिहार भाग निकले थे। पकड़े गए चोर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने गोविंदनगर से बिहार तक सफर किया और करीब 1200 सीसीटीवी कैमरे चेक किए।
विज्ञापन


सीपी ने बताया कि तीन नवंबर को सी ब्लाॅक स्थित गोपाल श्री की दुकान से 32 लाख के मोबाइल चोरी हुए थे। जांच में पता चला कि बिहार निवासी नईम और मेहताब ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। नईम गोविंदपुरी में ठेकेदार के साथ ट्रैक पर काम चुका था इसलिए उसे स्टेशन के आसपास की जानकारी थी। नईम और मेहताब ने रात 09:30 और 11 बजे रेकी की फिर 2:30 बजे बगल स्थित बेकरी का दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल की दुकान तक पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos

Mobile phones worth ₹32 lakh stolen in 17 minutes; one arrested, accomplice absconding
पुलिस ने किया घटना का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दोनों 11:47 बजे दो बैग लेकर दुकान से बाहर निकलते दिखाई दिए। पुलिस की टीम फुटेज के सहारे चोरों के जिले अररिया के रहरिया गांव पहुंची। गांव में मेहताब के घर पर उसकी बेटी की शादी थी लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह दो मंजिला मकान से कूदकर भाग निकला। पुलिस को जानकारी लगी कि साथी नईम भौंती बाईपास पर चोरी के मोबाइल के साथ खड़ा है तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से सभी 75 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मेहताब की तलाश की जा रही है।

एडीसीपी साउथ अरीबा नोमान ने बताया कि नईम और मेहताब ने मिलकर यूपी, दिल्ली, बिहार और आंध्रप्रदेश में ज्वैलरी और घड़ी के शो रूम में भी चोरियां की हैं। पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया है।- नेपाल के विराटनगर में बेचने थे मोबाइल

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि अररिया से 20 किमी. की दूरी पर नेपाल का विराटनगर पड़ता है। यह दोनों चोरी का माल ले जाकर 25 फीसदी दामों पर ही बेचा करते थे। मोबाइल भी वहीं बेचने की तैयारी थी। नईम चोरी के ही आरोप में तिहाड़ जेल जा चुका है।- ससुर लौकी ने ही मेहताब तक पहुंचाया

पुलिस के मुताबिक दोनों तक पहुंचने में बिहार निवासी मेहताब के ससुर शहाबुद्दीन उर्फ लौकी को सबसे पहले पकड़ा गया। लौकी ने मेहताब के घर तक पहुंचाया और नईम के भागने की जानकारी दी। दोनों चोर बंगाली और मैथली मिश्रण वाली कुल्हैया का प्रयोग करते थे इस कारण पूछताछ में भी काफी दिक्कतें सामने आईं।

पुलिस की गाड़ी में पेट्रोल की जगह डीजल डाल दिया
एडीसीपी ने बताया कि टीम चोरों को पकड़ने बिहार जा रही थी तभी हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने गाड़ी में पेट्रोल की जगह डीजल डाल दिया था। इस पंप संचालक से झड़प हुई थी। बाद में गाड़ी से डीजल निकाल कर फिर पेट्रोल भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed