{"_id":"6b086915be5f38b7dc01cefc","slug":"kanpur-fir-registered-against-five-people-including-an-sp-leader-for-allegedly-seizing-a-house-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मकान कब्जाने के आरोप में सपा नेता सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मकान कब्जाने के आरोप में सपा नेता सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज
Thu, 26 Nov 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Nov 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम आवास विकास-3 में फर्जी किरायानामा तैयार कर मकान कब्जाने के आरोप में सपा नेता सहित पांच पर महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंबेडकरपुरम निवासी करिश्मा सिंह के मुताबिक, पति शिव रतन सिंह मकान के संयुक्त स्वामी हैं। वर्ष 2018 में प्रमोद शुक्ला, उनकी पत्नी अर्चना शुक्ला और परिवार के ऋषि, मुनि व हर्षित शुक्ला बेटे की शादी की जरूरत बताकर मकान के भूतल के कमरे एक साल के लिए किराये पर लेकर रहने आए थे।
किराये की अवधि पूरी होने के बाद भी उन्होंने मकान खाली नहीं किया और किराया देना भी बंद कर दिया। आरोप है कि ऋषि शुक्ला ने उनके फर्जी हस्ताक्षर से किरायानामा तैयार कर मेसर्स आरएस इंफ्राटेक नाम से जीएसटी में फर्म का पंजीकरण करा लिया। विरोध पर धमकाया। मुनि खुद को सपा नेता बताकर धमकाता है। मकान खाली करने के एवज में 25 लाख रुपये मांग रहे हैं। आरोप है कि प्रताड़ना के चलते नवंबर 2024 में उनके पति को हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज हो गया था। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।