{"_id":"6b0857e262c979c5fd01ad22","slug":"kanpur-steno-suspended-for-attempting-illegal-extortion-by-removing-a-penalty-from-a-vat-notice-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वैट नोटिस से चालान हटाकर अवैध वसूली के प्रयास में स्टेनो निलंबित, एसजीएसटी मुख्यालय ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वैट नोटिस से चालान हटाकर अवैध वसूली के प्रयास में स्टेनो निलंबित, एसजीएसटी मुख्यालय ने की कार्रवाई
Thu, 26 Nov 2026 09:33 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:33 PM IST
सार
Kanpur News: ऑडियो साक्ष्य मिलने की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई। प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैट अवधि के पुराने नोटिसों में जमा चालान हटाकर व्यापारी से अवैध वसूली के प्रयास की शिकायत के बाद एसजीएसटी कार्यालय में तैनात स्टेनो आनंद गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। ऑडियो साक्ष्य के साथ शिकायत के बाद हुई जांच के बाद लखनऊ स्थित मुख्यालय ने कार्रवाई की है। उसे लखनपुर स्थित कार्यालय से हटाकर प्रयागराज स्थित कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। अपर आयुक्त ग्रेड एक सान्या छाबड़ा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि कानपुर मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा की फर्म से जुड़ा मामला था। खंड-2 के स्टेनो आनंद गुप्ता ने जमा चालान होने के बावजूद लगभग 1.05 लाख रुपये की मांग का नोटिस भेजा था। ऑनलाइन कर जमा न करने की बात कहकर लगभग 1.10 लाख रुपये नकद देने का दबाव बनाया था। इस मामले में संबंधित कर्मचारी के ऑडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए थे।
विज्ञापन
पूरे मामले की शिकायत अपर आयुक्त ग्रेड एक सान्या छाबड़ा से की थी। उन्होंने बताया कि स्टेनो आनंद गुप्ता सेवक पद से स्टेनो पद पर पदोन्नत हुआ था। करीब 25 साल से कार्यालय में कार्यरत था। उसे निलंबित कर प्रयागराज स्थित कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
