आज कानपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें सीएम योगी के तय कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। अब मुख्यमंत्री बाल भवन फूलबाग में जिला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हैलीपेड पर हैलीकॉप्टर से उतरेंगे। वहां से 11:05 बजे भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अटारी पहुंचेंगे। 11:05 से दोपहर 12 बजे तक भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 12.05 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हैलीपेड पहुंचेंगे। वहां से वह हैलीकॉप्टर से 12.15 बजे क्राइस्ट चर्च कालेज प्ले ग्राउंड हैलीपेड पर उतरेंगे। यहां से वह जिला बाल कल्याण समिति फूलबाग के लिए कार से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 12:15 बजे जिला बाल कल्याण समिति बाल भवन फूलबाग पहुंचेंगे। वहां आयोजित कार्यक्रम में 12:45 बजे तक शिरकत करेंगे। इसके बाद वह क्राइल चर्च प्ले ग्राउंड हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर फूलबाग से 12:45 बजे कार से चलकर 12:55 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 1.05 बजे वह हेलीकॉप्टर से लखनऊ वापस होंगे।