फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान शिव की नाराजगी दूर करने के लिए भक्त अपना रहे ये अनोखा तरीका

Tue, 18 Jul 2017 09:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
Worship of Shiva with mineral water
शिव पूजा
यहां का ‘गंगाजल अब आचमन लायक भी नहीं है’ अगर ये गंगा जल हम भगवान शिव पर चढ़ाएंगे तो वो नाराज होकर रूठ जाएंगे। कुछ ऐसी सोच के साथ भोले भंडारी के भक्त जलाभिषेक का बड़ा ही अनोखा तरीका अपना रहे हैं। कानपुर के इस प्राचीन शिव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक विशेष तरीके से करने की रीति शुरू हो चुकी है। यहां सैकड़ों की तादाद में आने वाले भक्त मिनरल वाटर शिवलिंग पर चढ़ा रहे हैं। 

 

Worship of Shiva with mineral water
नागेश्वर मंदिर

कानपुर के इस प्राचीन शिव मंदिर का नाम नागेश्वर धाम है जिसे लोग कछुआ तालाब के नाम से भी जानते हैं। लोगो की माने तो सावन के सोमवार में जो भी दर्शन को यहां आता है वो कभी खाली हाथ नहीं जाता हैं आज इस मंदिर में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सैकड़ों भक्तों ने गंगा जल के बजाय मिनरल वाटर से भगवन भोले का जलाभिषेक किया।

Worship of Shiva with mineral water
नागेश्वर धाम

यह दृशय जिसनें भी देखा तो वह चकित हो गया। मंदिर के महंत और श्रद्धालूओ का कहना था कि पिछले 28 सालो से मां गंगा बदहाली के आंसू बहाने को मजबूर है, वही अब तक 900 करोड़ रुपये गंगा सफाई अभियान में बह गए। आलम ये है कि गंगा का जल इतना प्रदूषित हो चुका हैं कि आचमन के लायक भी नहीं है। इसलिए हम लोग मिनरल वाटर से भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Worship of Shiva with mineral water
नागेश्वर धाम

भक्तों की मानेें तो गंगा का जल पूरी तरह से आचमन के लायक नही ,अगर गंगा का ये प्रदुषित जल चढ़ायेंगे तो भोले के नाराज होने का डर हमको सताता है। क्योंंकि ये जल आचमन योग्य नहीं है तो हम प्रभु पर कैसे चढ़ा दें। हम नहीं चाहते हमारी पूजा में कोई त्रुटि हो।

विज्ञापन
Worship of Shiva with mineral water
नागेश्वर धाम

सावन के अवसर पर देश में जहां एक ओर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही है, लोग अलग-अलग तरीके से शंकर जी की पूजा अर्चना कर रहे है, वही कानपुर के पनकी में स्थित प्राचीन नागेश्व धाम  में एक अनोखी तरह की पूजा देखने को मिल रही है। सोमवार को इस शिव मंदिर में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं-पुरुष और बच्चो ने भगवान शिव का जलाभिषेक मिनरल वाटर की बोतलों से किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed