फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी संरक्षण में 7 गायों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निकला सड़ा भूसा और पॉलीथिन 

Mon, 17 Jul 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Jul 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
seven cows died in government protection
डेमो पिक

गोरक्षा के नाम पर देश के कई हिस्सों में हिंसा हो रही है लेकिन गाय की हालत तो खुद सरकारी संरक्षण में ही खराब होती जा रही है। यूपी के कानपुर शहर में दो दिन के अंदर 7 गायों की मौत का मामला सामने आते ही शासन-प्रसासन की नींद उड़ चुकी है। 

 

seven cows died in government protection
डेमो पिक
सरकारी संरक्षण में गायों के मरने का सिलसिला जारी है। 24 घंटे पहले मरीं गायों का पांच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें मौत की वजह अत्यधिक पॉलीथिन खाना बताया गया। उधर, कांजी हाउस के स्टॉक में सड़ा भूसा, साढ़े तीन बोरी चोकर भी मिला। गोशाला में अव्यवस्थाओं के चलते दो कर्मचारियों को हटाकर दूसरे कर्मचारियों को तैनात किया है। कानपुर डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ स्थित नगर निगम कांजी हाउस में 15 जुलाई को छह गायों की मौत से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया था।

 

seven cows died in government protection
डेमो पिक

आरोप था कि गायों को भोजन के नाम पर सूखा भूसा दिया जाता है, वह भी नाममात्र का। इसी वजह से मौत होने के आरोप लगाया गया। नियमानुसार एक गाय को एक दिन में पांच किलो भूसा और एक किलो चोकर दिया जाना चाहिए। बवाल के बाद जिला पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. एसपी वर्मा ने इन गायों के शवों के पोस्टमार्टम के लिए पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
seven cows died in government protection
डेमो पिक

सीवीओ ने बताया कि चुन्नीगंज पशु चिकित्सालय के डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में बने पैनल में शामिल डॉ. गोविंद, डॉ. इंद्र कुमार, डॉ. शिवमोहन, डॉ. सुबोध कुमार ने विजय नगर पशु चिकित्सालय में तीनों गायों का पोस्टमार्टम किया। तीनों गाय के पेट से पांच से सात-सात किलो पॉलीथिन निकला। पॉलीथिन की वजह से ही तीनों गायों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
seven cows died in government protection
डेमो पिक

उधर, नगर निगम के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह ने गायों को कम भूसा देने और चोकर न देने से इनकार किया। कहां गए तीन गायों के शव डॉक्टरों की टीम ने सिर्फ तीन गायों का पोस्टमार्टम किया जबकि छह गायों की मौत हुई थी। इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि आखिर तीन अन्य गायों के शव कहां गए। उधर, सरकारी अफसर तीन गायों की मौत की बात करते रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed