फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Worker lying next to train because contractor did not give money

ठेकेदार ने पैसे न दिए तो ट्रेन के आगे लेटा श्रमिक, चालक की सूझबूझ से बची जान

Sun, 28 Oct 2018 08:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 28 Oct 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Worker lying next to train because contractor did not give money
डेमो पिक
यूपी के औरैया जिले में ठेकेदार द्वारा पैसे न दिए जाने पर भट्ठा श्रमिक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान देने की कोशिश की। चालक की सूझबूझ से उसकी जान बच सकी। भागलपुर से आनंद विहार दिल्ली को जाने वाली एक्सप्रेस को शनिवार रात फफूंद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर रोका जा रहा था। ट्रेन आ पाती तभी एक युवक पटरी पर आकर लेट गया। वहां मौजूद महिला पोर्टर के चिल्लाने पर ट्रेन चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।
विज्ञापन


ट्रेन के रुकते रुकते इंजन की चपेट में वह आ गया। हालांकि उसे चोट नहीं आई। मौके पर पहुंचे जीआरपी के उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, सिपाही देवेंद्र पांडेय, सम्मेद अली, विनय कुमार यादव ने यात्रियों की मदद से उसे तमाम प्रयासों के बाद बाहर निकाला। जीआरपी के मुंसी विनय कुमार यादव ने बताया कि युवक बिहार के अदिवासी क्षेत्र का रहने वाला था। वह किसी भट्ठे पर काम करता था। ठेकेदार द्वारा उसका पैसा न दिए जाने से वह परेशान था। उसने अपना नाम पता बताने से इनकार कर दिया। देर रात उसे कानपुर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed