फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Women should become empowered and self-reliant: BDO

महिलाएं बनें सशक्त और आत्मनिर्भर : बीडीओ

Thu, 16 Oct 2025 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women should become empowered and self-reliant: BDO
झींझक। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। अब हर क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी है। ये बातें झींझक ब्लाॅक के खमहैला में बुधवार को मिशन शक्ति फेस- 5 के तहत आयोजित हुए न्याय पंचायत स्तरीय सम्मेलन में बीडीओ ने कहीं। उन्होंने लोगों को शिक्षा, सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार नारी को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इनमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना जैसी शिक्षा से संबंधित योजनाएं, महिला हेल्पलाइन, सुरक्षा योजनाएं और महिला शक्ति केंद्र जैसे सशक्तिकरण कार्यक्रम शामिल हैं। अन्य योजनाओं में कामकाजी महिला छात्रावास, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और विभिन्न रोजगार और प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शामिल हैं। उन्होंने सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए सशक्त बनने पर जोर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीओ पंचायत उमाशंकर, बीएमएम रवि प्रकाश, नीरज पांडेय, समाजसेवी माया कोरी ने भी लोगों को संबोधित कर जानकारी दी। ग्राम प्रधान नीता तिवारी ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया। यहां ग्राम सचिव पुनीत त्रिपाठी, विहिप के संस्कार प्रमुख गणेश तिवारी, सर्वेश यादव, नीलम, प्रिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed