फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के साथ जलती चिता में स्वाहा होना चाहती थी पत्नी, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 16 Jan 2019 11:50 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 16 Jan 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
women declared she burned herself with husband
महिला को सती होता देखने के लिए एकत्र हुई भीड़

यूपी के बांदा जिले में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां 85 साल की एक महिला पति की मौत के बाद उसकी चिता पर सती होने की जिद पर अड़ गई। कुछ ही देर में एक के बाद एक गांव के लोगों ने पति के साथ चिता पर महिला काे सती होते हुए देखने के लिए मजमा लग गया। महिला के सती होने की खबर जैसे ही पुलिस और प्रशासन को लगी तो उनके होश उड़ गए। 

Trending Videos
women declared she burned herself with husband
पति के साथ सती होने के लिए जिद पर अड़ी महिला को समझाते अधिकारी
मध्य प्रदेश की सरहद के पास स्थित कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में सोमवार की रात करीब 11 बजे मंगी यादव (91) पुत्र दादू की मौत हो गई। वह कई माह से कैंसर पीड़ित थे। उनका पौत्र राजकुमार यादव गांव का प्रधान है। पति की मौत के कुछ ही देर बाद सावित्री देवी (85) ने शव के साथ चिता में खुद सती होने का एलान कर दिया। कुछ ही देर में यह खबर फैल गई। आसपास के गांव और सीमावर्ती मध्य प्रदेश के इलाकों से बड़ी संख्या में आसपास के लोग सुबह से शाहबाजपुर पहुंचने लगे। इसी बीच जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालय के अधिकारियों को खबर पहुंच गई।

 
women declared she burned herself with husband
पति की मौत के बाद सती होना चाहती थी महिला
पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार (नरैनी) राजीव निगम और कोतवाली प्रभारी रवींद्र तिवारी शाहबाजपुर पहुंच गए। सती होने की जिद पर अड़ी सावित्री को देर तक समझाया और मनाया लेकिन वह अड़ी रही। उसने स्नान कर कुछ श्रृंगार भी कर लिया लेकिन पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने परिजनों और गांव वालों की मदद से उसे घर के अंदर ही रोके रखा। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन ने परिजनों की मदद से आनन-फानन शव को गांव के बाहर बनी चिता में पहुंचा दिया और दाह संस्कार करा दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
women declared she burned herself with husband
जलती हुई चिता
मुखाग्नि मृतक के बड़े बेटे रामनारायण ने दी। इस दौरान पूरे समय सावित्री के घर पर पुलिस का पहरा लगा रहा। बांदा में पुलिस ने सावित्री को नरैनी सीएचसी लाकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। सावित्री के पांच पुत्र और दो बेटियां हैं। सभी शादीशु़दा हैं। तहसीलदार और कोतावली प्रभारी ने बताया कि गांव में पूरे तरह शांति है अफवाह सुनाने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस तैनात है। 

 वृद्धा सावित्री के सती होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उमड़े हुजूम के पीछे यह कहा जा रहा है कि इस क्षेत्र के लोगों में आज भी अंधविश्वास बरकरार हैं। वह सती प्रथा को भी श्रद्धा से जोड़ते हैं। इसकी पुष्टि में शाहबाजपुर के बुजुर्ग नत्थू और अनोखेलाल ने बताया कि कई दशकों पूर्व यहां गांव में यादव बिराबरी की महिला सती हुई थी। इसके अलावा जनपद के जारी, पनगरा, आऊ आदि गांवों में भी पूर्व में सती होने की घटना हो चुकी हैं। 

 
विज्ञापन
women declared she burned herself with husband
गांव में महिला को देखने के लिए लगी भीड़
सती होने की फैली खबर ने शाहबाजपुर गांव के कई किसानों को लंबी चपत दी। सुबह से ही आसपास के गांवों से लोगों का आना शुरू हो गया। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के छतरपुर व पन्ना जिलों के गांवों से भी बड़ी तादाद में लोग पैदल पहुंचे। इन कथित श्रद्धालुओं और तमाशाइयों ने खेतों को रौंद डाला। गेहूं, चना, सरसों आदि की फसल को नुकसान पहुंचा। उधर, सड़क पर भीड़भाड़ से जाम भी लगा रहा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed