फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman's Death during treatment in kanpur dehat

ड्यूटी पर डॉक्टर नहीं! प्रसूता की इलाज के दौरान मौत, लापरवाही का आरोप

Sun, 28 Oct 2018 10:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 28 Oct 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
woman's Death during treatment in kanpur dehat
डेमो पिक
यूपी के कानपुर देहात में रविवार को जिला महिला अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। शनिवार को रसूलाबाद में ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर के नहीं होने से समुचित इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रसूलाबाद के तरसौली निवासी मृतका फूलमती (28) के पति अजय पाल ने बताया कि शनिवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां उसने रविवार तड़के स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा की हालत बिगड़ने लगी, जिस पर सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान प्रसूता की मौत हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि महिला के उपचार में चिकित्सकों की ओर से लापरवाही बरतने के कारण उसकी मौत हुई है। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक अमित कुमार सक्सेना ने बताया कि अभिलेखों में शनिवार की रात्रि में महिला डॉक्टर राशि जैन की स्वास्थ्य केंद्र के महिला विंग में तैनाती थी, लेकिन उनके अनुपस्थित होने के कारण दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सरफराज नवाज ने महिला को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
महिला की स्थिति नाजुक थी, जिस कारण वह रसूलाबाद से रेफर की गई थी। स्थिति गंभीर होने के कारण कानपुर हैलट रेफर करने की योजना थी लेकिन उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई।
- कुमकुम शर्मा, सीएमएस जिला महिला चिकित्सालय

अगर महिला डॉक्टर ड्यूटी से नदारद है तो वेतन काटा जाएगा। मामले की जांच कराई जाएगी और आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-हीरा सिंह, सीएमओ जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed