फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman's boyfriend murdered her innocent child

महिला के प्रेमी ने मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, इससे पहले दी थी बेटी को गंगा में फेंकने की धमकी

Thu, 28 Feb 2019 08:37 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
woman's boyfriend murdered her innocent child
गमगीन बैठी बच्ची की मां पूजा, आरोपी मोनू  की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में महिला के प्रेमी ने बुधवार रात मासूम बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और भाग गया। गुरुवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग स्थित कब्रिस्तान में बने कमरे में टेंपो चालक मोनू जाटव रहता है। एक महीने पहले टेंपो लेकर पांचाल घाट गया था। वहां जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के अर्जुनपुर गांव निवासी बबलू का पत्नी पूजा से विवाद हो रहा था। इस दौरान मोनू ने बीच-बचाव किया तो मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन


गुस्साए बबलू ने डेढ़ वर्ष की बेटी शिवानी को गंगा में फेंकने की धमकी दी। मोनू के हस्तक्षेप पर बबलू अपनी पत्नी पूजा व बेटी को छोड़कर चला गया। हमदर्दी दिखाने पर पूजा बेटी समेत मोनू के साथ कब्रिस्तान स्थित मकान में रहने लगी। साथ में ही मोनू के माता-पिता व अन्य परिजन भी रहते हैं। जबकि मोनू की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ पुराना जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे झोपड़ी में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी व प्रेमिका के विवाद से परेशान मोनू बुधवार रात शराब पीकर घर पहुंचा

जानकारी पर मोनू की पत्नी ने वहां जाकर कई बार पूजा से विवाद किया। इस पर मोनू कभी पत्नी के पास तो कभी पूजा के पास रहने लगा। पत्नी व प्रेमिका के विवाद से परेशान मोनू बुधवार रात शराब पीकर घर पहुंचा, परिजन भी रिश्तेदारी में गए थे। मोनू ने पूजा को बुलाया तो उसने खाना बनाकर आने की बात कही।

इससे गुस्साए मोनू ने पूजा की गोद से बच्ची को छीना और कमरे में ले जाकर पीट दिया। पड़ोस में शादी समारोह के शोरगुल में घर की आवाज दब गई। कुछ देर बाद पूजा कमरे में पहुंची तो बेटी बिस्तर पर अचेत पड़ी थी। इस पर मोनू से उसे समझाया कि बेटी को सुबह किसी डॉक्टर को दिखा देंगे और वह ठीक हो जाएगी। 

मौके की नजाकत देख सुबह होते ही मोनू घर से फरार हो गया। सुबह पूजा ने पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ सिटी, फतेहगढ़ कोतवाल व कर्नलगंज चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पूजा ने सीओ को पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान मोनू के परिजन भी घर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पूजा की तहरीर पर मोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत की वजह सिर में आई गंभीर चोट बताया गया है। होंठ और गाल पर भी चोटों का उल्लेख किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed