{"_id":"5cbb003dbdec22141454a0d7","slug":"woman-lying-on-the-railway-track-with-a-six-year-old-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टॉर्च की रोशनी में पुलिस ने देखा महिला बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर लेटी है, वजह था पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉर्च की रोशनी में पुलिस ने देखा महिला बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर लेटी है, वजह था पति
Sat, 20 Apr 2019 04:49 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी के कानपुर देहात में एक महिला 6 साल के बेटे के साथ झींझक स्टेशन के पास पटरी पर लेट गई। तब तक मालगाड़ी आ गई। महिला पर नजर पड़ते ही गश्त कर रहे जीआरपी के चौकी इंचार्ज ने उसको पटरी से हटा दिया। दोनों की जान बचाई बाद में महिला व उसके बेटे को उसकी करियाझाला थाना मंगलपुर निवासी बहन को सौंप दिया।
घाटमपुर थाना के माया का पुरवा गांव निवासी धीरज की पत्नी राधा पति के उत्पीड़न से परेशान होकर पिछले छह महीने से छह साल के बेटे अनिकेत के साथ मायके में भाइयों संजय व लवकुश के घर में रह रही थी। इसके बावजूद भी पति की धमकियां मिल रहीं थी।

चौकी प्रभारी ने टॉर्च की रोशनी लगा दी
गुरुवार की रात करीब 11 बजे राधा झींझक स्टेशन के पास पहुंची और अपने बेटे के साथ ट्रैक पर लेट गई। वहां गश्त करते पहुंचे जीआरपी के चौकी प्रभारी उपेंद्र कुमार कॉस्टेबल बृजेश कुमार, शैलेंद्र कुमार ने टॉर्च की रोशनी लगा दी, जिसमें एक महिला बच्चे के साथ पटरी पर लेटा हुआ देखा। तब तक मालगाड़ी आती दिखी। जिस पर जीआरपी ने भाग कर मां-बेटे को पटरियों से हटा कर दोनों की जान बचा ली। बाद में महिला से मोबाइल नंबर लेकर सूचना कर करियाझाला से बहन मानसी को बुलाकर दोनों को उसकी सुपुर्दगी में दे दिया।
चौकी प्रभारी जीआरपी झींझक उपेंद्र कुमार ने बताया की महिला को बेटे के साथ आत्महत्या करने के लिए आई थी। पूछताछ में पति के उत्पीड़न से परेशान होने की बात कही। उसकी बहन की सुपुर्दगी में महिला व पुत्र को उसके मायके भेजा गया है।