फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   woman gave poison to three children and then drank it herself, the woman died and children were in critical co

UP: मानिसक रूप से बीमार महिला ने बच्चों सहित खुद खाया जहर, महिला की मौत; तीनों बच्चों की हालत गंभीर

Thu, 21 Dec 2023 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 04:20 PM IST
सार

Unnao News: जिला अस्पताल में डॉक्टर ने केतकी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों बच्चों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। बीघापुर तहसीलदार और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
woman gave poison to three children and then drank it herself, the woman died and children were in critical co
अस्पताल में बच्ची मानवी का इलाज करते चिकित्सा कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में बीघापुर तहसील के बिहार थाना क्षेत्र के भदेउरा गांव में मानसिक बीमार महिला ने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। इसमें महिला की मौत,  जबकि तीनों बच्चों को  गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

विज्ञापन

भदेउरा गांव निवासी किसान जगमोहन की पत्नी केतकी (33) दो साल से मानसिक बीमार थी। सुबह साढ़े सात बजे जगमोहन मजदूरी करने और वृद्ध मां धुन्नन खेत गई थी। घर में केतकी व बच्चों में बेटी महक (9), मानवी (3) और बेटा आर्यन (6) घर में थे।
विज्ञापन

करीब नौ बजे केतकी ने गेहूं में डाली गई कीटनाशक (सल्फास) निकाल कर उसे पानी में मिलाकर पहले महक, फिर मानवी और फिर आर्यन को पिलाया और फिर खुद भी पी लिया।  बच्चों को रोने पर पड़ोसी नितिन पहुंचा और महिला व बच्चों की हालत देख जगमोहन को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीघापुर तहसीलदार और पुलिस घटना की जांच में जुटी
तीनों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने केतकी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों बच्चों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। बीघापुर तहसीलदार और पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed