फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies due to truck collision

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

Wed, 12 May 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to truck collision
रनियां। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर-गजनेर मार्ग पर मंगलवार दोपहर को श्यामपुर गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह बीमार सास को देखने पति संग दुरौली गांव जा रही थी। हादसे में पति व बेटा घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना घाटमपुर के दुरौली गांव निवासी देवेंद्र सचान कानपुर के विश्वबैंक बर्रा में स्थित निजी मकान में कई साल से रह रहे हैं। गांव में मां की तबीयत खराब होने की सूचना पर मंगलवार को देवेंद्र पत्नी संगीता (45) व बेटे तेजस (9) के साथ बाइक से दुरौली आ रहे थे। श्यामपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने देवेंद्र की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में संगीता की सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं देवेंद्र व तेजस घायल हो गए। इधर ट्रक लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जेठानी सुमन सचान ने बताया कि मृतका के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा बेटा आकाश सचान बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। दरोगा रवि कुमार दांगी ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed