फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies after her condition deteriorates following childbirth.

Kanpur News: प्रसव के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत

Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after her condition deteriorates following childbirth.
रूरा। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे प्रसव के बाद एक प्रसूता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

कारी-कलवारी गांव के मजरा कुरियनपुरवा गांव निवासी छोटे कमल ने बताया कि पत्नी सोनी (28) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार शाम सात बजे के करीब रूरा सीएचसी में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार पांच बजे के करीब पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने अकबरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पत्नी को लेकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे, रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

पति ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। अनहोनी पर सास तारावती, बेटी शालिनी समेत अन्य परिजन बिलखते रहे। ड्यूटी में तैनात डॉ.संध्या यादव ने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर सुबह 11 बजे के करीब रेफर कर दिया गया था। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि परिजनों ने डायल 112 में घटना की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर गई तो परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए इन्कार किया है। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed