फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman dies after being hit by crusher machine, uproar

Kanpur News: क्रशर मशीन की चपेट में आने से महिला की मौत, हंगामा

Sat, 06 Sep 2025 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by crusher machine, uproar
कानपुर। सेन पश्चिमपारा की न्यू आजादनगर चौकीक्षेत्र में महादेवन मंदिर के पास शुक्रवार देर रात प्लास्टिक क्रशर मशीन की चपेट में आने से सकरापुर निवासी कुसुमा देवी (42) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


महिला को कांशीराम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। आक्रोशित परिजनों ने शव को फैक्टरी ले जाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन



सकरापुर निवासी रामप्रसाद वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी कुसुमा, विजय पाल और हर्ष की प्लास्टिक फैक्टरी में क्रशर मशीन में दाने बनाने का काम रते थे। अन्य फैक्टरी कर्मियों के अनुसार प्लास्टिक डालने के दौरान कुसुमा का दुपट्टा मशीन में आ गया जिसके चलते वह मशीन में जा फंसीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबतक मशीन को रोका जाता कुसुमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि परिजनों को समझाबुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed