{"_id":"62c16abeab771a7fe127e67b","slug":"woman-died-in-road-accident-in-kannauj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: बाइक से गिरने पर महिला की मौत, पति की पिटाई से नाराज होकर बच्चों के साथ जा रही थी मायके, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: बाइक से गिरने पर महिला की मौत, पति की पिटाई से नाराज होकर बच्चों के साथ जा रही थी मायके, मचा कोहराम
Sun, 03 Jul 2022 03:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Jul 2022 03:43 PM IST
सार
कन्नौज जिले में हुए सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख में पति से झगड़े के बाद हुई मारपीट से नाराज पत्नी बच्चों एवं भाई के साथ मायके औरैया जा रही थी। तभी दौलताबाद गांव के पास बोलेरो से टक्कर बचाने पर बाइक उछल गई जिससे महिला बाइक से नीचे गिर गई और हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मैनपुरी के भावत चौराहा निकट पशु चिकित्सालय निवासी ममता (32) पत्नी प्रवीन कुमार, पति व बच्चों अरब (4) व दिव्यांशु (1) के साथ रहती थी। शनिवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़े के साथ मारपीट हो गई थी। इसी से नाराज पत्नी शनिवार शाम बच्चों एवं औरैया के बेला थाना के रायपुर कैथावा गांव निवासी भाई जय प्रकाश पुत्र चंद्रशेखर के साथ मायके जा रही थी।
जैसे ही सौरिख कुसमरा मार्ग पर दौलताबाद गांव के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बोलेरो को बचाने को लेकर पुलिया पर बाइक उछल गई। जिससे महिला उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। पास में मौजूद चौकी इंचार्ज जितेन्द्र रावत सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और महिला को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे पति ने पत्नी के भाई से बगैर पूछे ले जाने से नाराजगी व्यक्त की। रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।