फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman Died in collision with unknown vehicle, was posted in CMO office, body sent for post-mortem

Unnao Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, CMO कार्यालय में थी तैनात, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 27 Jun 2023 12:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

Unnao News: सदर कोतवाली के हुसैन नगर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Woman Died in collision with unknown vehicle, was posted in CMO office, body sent for post-mortem
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला कर्मी की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के मोहल्ला एबी नगर दक्षिणी निवासी आरती दीक्षित (50) कानपुर देहात के माती स्थित सीएमओ कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थीं।

विज्ञापन

मंगलवार सुबह वह लखनऊ काम से जाने के लिए निकली थीं। तभी हुसैन नगर चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतका के तीन बच्चों में दो लड़के और एक लड़की है। कोतवाल अश्वनी कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मृतक आश्रित के पद पर मिली थी नौकरी
मृतका आरती दीक्षित के पति कमलकांत दीक्षित जिला महिला अस्पताल में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। साल 2009 में पति की मौत के बाद आरती को वहीं कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनाती मिली थी। तीन साल पहले ही उनका ट्रांसफर माती सीएमओ कार्यालय हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed