फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Woman complainant slapped the district minister of Lekhpal Sangh

Kanpur: लेखपाल संघ के जिलामंत्री को महिला फरियादी ने जड़ा तमाचा, केस दर्ज

Wed, 04 Dec 2024 01:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2024 01:28 PM IST
सार

Kanpur News: लेखपाल संघ के जिलामंत्री से महिला फरियादी ने मारपीट की। महिला ने लेखपाल पर कई माह से जमीन की जानकारी देने के बजाय टरकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Woman complainant slapped the district minister of Lekhpal Sangh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गुजैनी में प्लाॅट खरीदने के लिए कई माह से जमीन की सही जानकारी हासिल करने के लिए गुहार लगा रही महिला ने मंगलवार को लेखापाल संघ कार्यालय में बैठे जिलामंत्री व लेखपाल केके मिश्रा से मारपीट की। कार्यालय से बाहर निकल रही महिला से लेखपाल दोबारा उलझे तो उसने फिर अभद्रता की। इस बीच महिला को वकील समझकर कई वकील भी हंगामा करने लगे। जानकारी पर पहुंचीं तहसीलदार ने मामला शांत कराया। लेखपाल संघ की तरफ से महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


गुजैनी निवासी प्रीति पाल उर्फ बेला देवी क्षेत्र के आसपास एक प्लाॅट खरीदना चाह रही थीं। जमीन की जानकारी के लिए लेखपाल से गुहार लगा रहीं थीं। महिला का कहना था कि कई बार कहने के बाद भी लेखपाल जानकारी नहीं दे रहे थे। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे लेखपाल संघ के जिलामंत्री केके मिश्रा संघ कार्यालय में कार्य कर रहे थे। उसी समय फरियादी महिला पहुंची और उसने फिर से जानकारी मांगी।
विज्ञापन


दोनों के बीच बहस हो गई और महिला ने लेखपाल को एक थप्पड़ मार दिया और कमरे से बाहर निकल आई। लेखपाल भी बाहर आ गए लेकिन वह कुछ कह पाते, इससे पहले ही महिला ने कमरा बंद करने का आरोप लगाते हुए लेखपाल को दोबारा दो तमाचे जड़ दिए। महिला को वकील समझकर वहां मौजूद वकीलों ने महिला के पक्ष में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख लेखपाल मिश्रा मौके से हट गए। इस बीच जानकारी पाकर तहसीलदार सदर विनीता पांडेय पहुंचीं। लेखपालों ने बिना किसी बात के महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महिला ने जमीन की जानकारी न देने और बदसलूकी के आरोप लगाए। कहा कि कमरे का दरवाजा बंद करने का प्रयास करने पर बचाव में कदम उठाया। किसी तरह दोनों लोगों को शांत कराकर महिला को वापस भेजा गया। जानकारी पर कई लेखपाल कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने फाड़ दी खसरे की रिपोर्ट
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि महिला प्लाॅट खरीदने के लिए जमीन की जानकारी लेखपाल से मांग रही थी। किसी कारण से वो नहीं दे पाए। मंगलवार को महिला आई और बिना किसी बात के मारपीट की। साथ ही सोना गांव के खसरे की नकल फाड़ दी। राजस्व अभिलेखों को नष्ट करने का प्रयास भी किया। महिला के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला ने कमरे के दरवाजे बंद करने का आरोप लगाया है। वहीं, लेखपालों ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों लोगों को शांत कराकर वापस भेज दिया गया है। संघ की तरफ से थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। - विनीता पांडेय, तहसीलदार सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed