{"_id":"5b783bb442c792465c2c95e1","slug":"woman-arrested-with-700-grams-of-charas","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति और साथी तो भाग निकला, पुलिस की गिरफ्त में आई महिला की तलाशी हुई तो सब हैरान रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और साथी तो भाग निकला, पुलिस की गिरफ्त में आई महिला की तलाशी हुई तो सब हैरान रह गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़ी चरस के साथ पकड़ी गई महिला शबाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाइवे पर शनिवार सुबह गश्त के दौरान एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने आजाद मार्ग चौराहा के पास एक ढाबे के सामने एक महिला और दो पुरुषों को संदिग्ध हालात में खड़े देखा। पुलिस को देखकर दोनों युवक बाइक से भाग निकले जबकि महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसका पति व साथी भाग निकले।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहा के पास एक ढाबे के सामने संदिग्ध हालात में खड़ी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका पति व साथी भाग निकले। कानपुर की रहने वाली महिला के पास से 700 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बाजार में इसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये है। पुलिस पति और साथी की तलाश कर मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

शबाना के मुताबिक वह नहीं जानती थी कि पति ने उसके बैग में चरस छिपाई है
पुलिस हिरासत में खड़ी चरस के साथ पकड़ी गई महिला शबाना
- फोटो : अमर उजाला
तलाशी में उसके पास से बैग में 700 ग्राम चरस मिली। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम शबाना पत्नी मो. हुसैन उर्फ राजा और डूडा कालोनी बिधनू कानपुर का निवासी बताया। शबाना ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह पति उसे बाइक से यहां लेकर आया था। ढाबे के पास रुकने की बात कहकर कहीं चला गया। पति के साथ उसका एक साथी भी था। शबाना के मुताबिक पति मो. हुसैन उर्फ राजा मादक पदार्थों की बिक्री व सप्लाई करता है। वह अक्सर हाईवे के होटल और ढाबों पर आता है।
शबाना के मुताबिक वह नहीं जानती थी कि पति ने उसके बैग में चरस छिपाई है। अचलगंज थानाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है उसे जेल भेजा जा रहा है। उसके पति व अन्य सहयोगियों की तलाश कर मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक होटल से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई गई है जिसमें महिला के साथ दो व्यक्ति दिख रहे हैं।