{"_id":"6a9dc7f65bce45a23b052afc","slug":"wife-murdered-in-attack-with-iron-rod-kanpur-news-c-12-1-knp1074-1643068-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लोहे की रॉड से हमला कर पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लोहे की रॉड से हमला कर पत्नी की हत्या
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के नेहरू नगर में किराये के मकान में रह रहे दंपती का रविवार सुबह फोन पर बात करने को लेकर विवाद हो गया। पति ने लोहे की रॉड से कई वार कर पत्नी को मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया। इसके बाद स्वयं डायल 112 पर पुलिस को पत्नी के हत्या की जानकारी दी। पुलिस महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले गई। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों के करीब दो माह पहले प्रेम विवाह करने की बात सामने आई है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली निवासी गजेंद्र संखवार (30) अकबरपुर में आरटीओ कार्यालय के पीछे नेहरू नगर में सुभाष संखवार के मकान में पत्नी सपना उर्फ आसमा (29) पुत्री अफसर अली के साथ रहता था। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया तो गजेंद्र ने कमरे में रखी लोहे की रॉड से सपना के सिर व चेहरे पर कई वार कर दिए। इससे वह मरणासन्न हालत में पहुंच गई। इसके बाद स्वयं डायल 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी कि विवाद के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी है।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरमीत सिंह को महिला गंभीर हालत में कमरे में पड़ी मिली। इस पर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। करीब दो माह पहले उसने शिवली थाना क्षेत्र के सुनवर्षा निवासी सपना उर्फ आसमा से कोर्ट में शादी की थी। इसके बाद से वह दोनों अकबरपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। वह पत्नी के किसी से फोन पर बात करने से नाराज रहता था। रविवार को भी पत्नी के फोन पर बात करने को लेकर हुए विवाद में उसने हमला कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ अन्य कार्रवाई की जा रही है।
........................
डेढ़ माह में पहली बार हुआ था दोनों का विवाद
रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी सुभाष संखवार ने बताया कि उन्होंने अकबरपुर के नेहरू नगर में नया मकान बनवाया है। इसमें नीचे के हिस्से में वह रहता है जबकि दूसरी मंजिल पर तीन किरायेदार रहते हैं। इनमें से गजेंद्र व उसकी पत्नी करीब डेढ़ माह से उनके यहां रह रहे थे। अभी तक दोनों के बीच विवाद होने की आवाज कभी कमरे से बाहर नहीं आई थी। रविवार सुबह सपना के चीखने पर वह लोग ऊपर पहुंचे। तभी गजेंद्र सपना की हत्या कर देने और थाना जाने की बात बोलता हुआ बाहर निकला। गेट के अंदर झांक कर देखने पर सपना खून से लथपथ मिली। इस पर उसने साथी किरायेदारों व पड़ोसियों की मदद से गजेंद्र को पुलिस के आने तक मौके से कहीं जाने नहीं दिया।
........................
घटना की जानकारी के बाद भी देर शाम तक नहीं आए सपना के परिजन
सपना की हत्या होने की जानकारी पुलिस की ओर से सुनवर्षा निवासी सपना के मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सुबह 10:30 बजे हुई घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी थी लेकिन रात आठ बजे तक कोई भी परिजन मौके पर नहीं आए। इसके चलते सपना के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। शव अभी भी मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में रखा है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस परिजन को मौके पर बुलाने का प्रयास कर रही है। सपना की मां ने मौके पर आने की बात कही है।
...........................
सपना की तीसरी तो गजेंद्र ने की थी दूसरी शादी
अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सपना की पहली शादी उसके परिजन ने झींझक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। पति से अनबन के बाद सपना के बिहार प्रांत के रहने वाले व्यक्ति से विवाह होने की जानकारी मिली है। जबकि गजेंद्र की भी पूर्व में शादी हो चुकी थी उसका एक बेटा भी है। आपसी अनबन के चलते पत्नी व बेटा साथ नहीं रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सपना और गजेंद्र के बीच सोशल मीडिया से संपर्क हुआ था। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।
.....................
बयान..............
सुबह करीब 11:30 पर गजेंद्र संखवार ने डायल 112 पर अपनी पत्नी की रॉड मारकर हत्या करने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में मिली महिला को इलाज के लिए भेजा था। वहां उसकी मौत हो गई। पूछताछ में आरोपी ने दो माह पहले कोर्ट मैरिज करने व घरेलू विवाद में हत्या करने की बात कुबूल की है। महिला के परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक प्रसाद, एएसपी