{"_id":"5cbb049fbdec22764d270965","slug":"wife-denied-drinking-alcohol-husband-taken-out-of-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने शराब पीने से किया इनकार तो बौखला गया पति, फिर दी ये सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने शराब पीने से किया इनकार तो बौखला गया पति, फिर दी ये सजा
Sat, 20 Apr 2019 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
एक महिला को शराब पीने से इनकार करने की बहुत बड़ी सजा मिली। महिला का पति उसे जबरन शराब पिला रहा था जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद तो पति अपना आपा खो बैठा। इतना ही नहीं महिला ने जो बातें बताई वह किसी के भी होश उड़ा दें। महिला ने मायके जाकर परिवार को बताया कि शादी के बाद ससुराल वाले उसे जबरन शराब पिलाते थे। विरोध करने पर आए दिन उस पर जुल्म करते थे। महिला के घरवालों ने जब ये बातें सुनी तो उनके होश उड़ गए। मामला यूपी के कानपुर देहात जिले का है।
विज्ञापन
पति समेत ससुरालीजन उसे जबरन शराब पिलाते थे- महिला का आरोप
रसूलाबाद कस्बे के सौंज कहिंजरी निवासी सुमन देवी ने थाना पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2018 में औरैया के बेला पिपरौली निवासी भगवती प्रसाद मौर्या संग हुई थी। शादी के बाद से ही पति समेत ससुरालीजन उसे जबरन शराब पिलाते थे। विरोध करने पर आए दिन मारपीट किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने से मना कर दिया
महिला के मुताबिक गुरुवार को जब उसने शराब पीने से मना कर दिया तो उसे घर से निकाल दिया। पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने पति सहित ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।