फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Wife commits suicide after husband death

यूपी: पति का शव घर आते देख पत्नी ने भी छोड़ दी दुनिया, एक साथ होगा दोनों का अंतिम संस्कार

Mon, 08 Nov 2021 07:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Nov 2021 07:22 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Wife commits suicide after husband death
संदीप कुशवाहा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर में पति का शव आते ही पत्नी ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। अचानक हुई पति-पत्नी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


दंपती के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। भौनिया निवासी संदीप कुशवाहा (29) परदेस में रहकर किसी लोहा फैक्टरी में फिटर की नौकरी करता था। वह कुछ दिनों पहले ही गांव आया था। 23 अक्तूबर को बिना हेलमेट लगाए पड़ोसी गांव पचखुराखुर्द जाते समय बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि बाइक से गिरते समय वह सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकरा गया था। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। परिजन ट्रामा सेंटर लखनऊ में उपचार करा रहे थे, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को देर शाम संदीप का शव गांव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के आने के बाद पत्नी रामजानकी (27) शव से लिपट कर रोती बिलखती रही। फैक्ट्री एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव ने बताया कि परिजनों के मुताबिक रात 11 बजे के बाद बिजली जाने पर रामजानकी छत पर चढ़ गई। साथ लिए दुपट्टे का फंदा लगाकर सरिया के सहारे नीचे लटक गई।

उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बिजली आने पर लोगों की नजर उनके शव पर पड़ी। रात में ही घटना से पुलिस को अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष वीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

प्रधान अरविंद पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जा रहा है। दंपती अपने पीछे पुत्र प्रिंस कुमार (6), पुत्री परी (4) ,दिव्यांशु (2)  अन्य परिजनों को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed