फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   wife beat husband with two accomplices, put stick in private part, absconded with goods and cash

पत्नी की शर्मनाक करतूत: पति को बंधक बनाकर पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, सामान-नकदी लेकर फरार

Sat, 03 Jun 2023 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 03 Jun 2023 11:26 AM IST
सार

Banda Crime: गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव में पत्नी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पति को जमकर पीटा। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। पीड़ित ने अपने दोस्तों को सूचना दी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
wife beat husband with two accomplices, put stick in private part, absconded with goods and cash
जिला अस्पताल में मारपीट में घायल राजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में पेंटिग का ठेके पर काम करने वाले ठेकेदार को पत्नी ने अपने दो साथियों के साथ घर में बंधक बनाकर डंडों से जमकर पीटा। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इसके बाद बच्चे व गृहस्थी का सामान व रुपये लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन

पीड़ित ने अपने मित्रों को घटना बताई, तो गिरवां थाने लेकर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव निवासी राजू (35) पंजाब में रहकर पेंटिग की ठेकेदारी करता है। चार दिन पहले उसका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

विवाद के बाद गांव आ गया। यहां बुधवार की रात उसकी पत्नी ने अपने दो साथियों को घर में बुला लिया। उन्होंने उसे बंधक बनाकर डंडों से जमकर पीटा। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। इससे वह बेहोश हो गया। गुरुवार को दोपहर उसे होश आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहस्थी का सामान और नकदी गायब
उसने देखा कि पत्नी, दो पुत्र और पुत्री समेत घर का पूरा सामान नदारद था। घर में रखे 32 हजार रुपये भी गायब थे। उसने अपने मित्रों को घटना की सूचना दी। मित्र उसे गिरवां थाने ले गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसआई रामबहादुर पाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed