फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   wife arrived before second marry of husband

दूसरी शादी रचाने से पहले पहुंची पत्नी, अदालत परिसर में युवती की पिटाई की

Tue, 27 Sep 2016 12:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
wife arrived before second marry of husband
डेमो पिक
हमीरपुर में पति के एक युवती से दूसरी शादी रचाने की जानकारी मिलते ही पत्नी बच्चों संग अदालत परिसर पहुंच गई। वहां मौजूद युवती की पिटाई करते हुए उसे सीओ सदर के कार्यालय ले गई। सीओ ने सभी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


बिवांर थानाक्षेत्र के उमरी गांव निवासी पप्पू पत्नी व बच्चों के साथ दिल्ली में रहकर राज मिस्त्री का कार्य करता है।15 दिन पूर्व पप्पू उसे दिल्ली में छोड़कर भाग आया। चार दिन पहले चाची को उसकी भतीजी ने फोन कर बताया कि चाचा किसी युवती को घर में रखे हैं। यह सुनकर वह बच्चों को दिल्ली से लेकर गांव पहुंची।
विज्ञापन


मामले की सूचना बिवांर पुलिस को दी। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पत्नी ने बताया कि सोमवार की सुबह उसका पति व युवती घर से निकल गए जहां उसने दोनों का पीछा किया। पत्नी ने बताया कि पति युवती के साथ कोर्ट मैरिज करने के लिए अदालत गया। जहां उसने युवती को पकड़कर सीओ सीताराम सामने ले गई। रेखा का रो रोकर बुरा हाल था। वह बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती जालौन में रहती है। उसके माता-पिता नहीं हैं। 15 दिन पूर्व उसके चाचा ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। वह हमीरपुर आ गई। जहां उसकी मुलाकात उससे हो गई। उसके साथ उसके घर चली गई। कोतवाली के एसएसआई चंचल यादव ने बताया कि आपस में समझौता करने की बात चल रही है। आपसी सुलह से समझौता होता है तो करा दिया जाएगा। यह भी कहा कि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed