कानपुर: बारिश में धंसा कुआं, गहरे गड्ढे में गिरी वृद्ध महिला, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला
Kanpur News: लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह बिल्हौर तहसील क्षेत्र के नसिरापुर गांव में एक कुआं अचानक धंस गया। कुएं के पास मौजूद वृद्ध महिला धंसाव की चपेट में आकर गहरे गड्ढे में जा गिरी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बचाव होने से बड़ा हादसा टल गया। नसिरापुर गांव निवासी ज्ञानदेवी पत्नी महेश चंद्र गुरुवार सुबह कुएं के पास मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक कुएं का हिस्सा धंस गया और जमीन में गहरा गड्ढा बन गया। धंसाव के कारण ज्ञानदेवी भी गड्ढे में गिर गईं।
महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को गड्ढे से बाहर निकाल लिया। महिला के सुरक्षित निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कुआं धंसने के बाद मौके पर काफी गहरा गड्ढा हो गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर गड्ढे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि दोबारा कोई हादसा न हो।