फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Weather Update: Kanpur was the hottest place in the country, day temperature was 46.3 degrees

Weather Update: देश में सबसे गर्म रहा कानपुर, दिन का तापमान 46.3 डिग्री, 19 मौतें हुईं

Sat, 15 Jun 2024 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2024 10:31 PM IST
सार

Weather Update: भीषण गर्मी से कानपुर में आठ, चित्रकूट में छह, महोबा में तीन और बांदा व हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई।

विज्ञापन
Weather Update: Kanpur was the hottest place in the country, day temperature was 46.3 degrees
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कानपुर के दिन और रात देश में सबसे गर्म रहे। कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री रहा और रात का पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भीषण गर्मी की चपेट में आकर कानपुर व बुंदेलखंड के जिलों में 19 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में कानपुर के आठ, चित्रकूट में छह, महोबा में तीन और बांदा व हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसे हालात अभी आगामी सोमवार तक बने रहने के आसार हैं। रविवार को भी पारा बढ़ने की अनुमान जताया जा रहा है।

विज्ञापन


बांदा में काम करने खेत गईं रनिया (55) आश्रम के पास मृत पड़ी मिलीं। परिजनों ने लू लगने से मौत की आशंका जताई है। वहीं चित्रकूट में ओवरब्रिज के नीचे सो रहे कबाड़ बीनने वाले की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं लू की ही चपेट में आने से हमीरपुर में वृद्ध और महोबा में तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

हमीरपुर में काशी प्रसाद लोधी (60) मवेशी चराने गए थे। लू लगने से काशी प्रसाद ने दम तोड़ दिया। वहीं महोबा के लवकुशनगर तिराहा निवासी फूलारानी (80) घर पर थीं। गर्मी के चलते हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इसी तरह महोबा के जगदेव यादव (70) की भीषण गर्मी से सांसें थम गईं। महोबा के चरखारी निवासी शंकर अहिरवार (50) बाजार से लौटते समय लू की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं चित्रकूट में रामभगत (70), कमलेश (58), राजाराम (80), शिवशंकर साहू (31) और जग्गू देवी (65) की गर्मी के चलते बुखार आने के बाद मौत हो गई।

सर्वाधिक गर्म शहर और तापमान
कानपुर- 46.3 डिग्री
हमीरपुर- 46.2 डिग्री
झांसी- 46.1 डिग्री                                  
वाराणसी- 46.0 डिग्री                     
प्रयागराज- 46.0 डिग्री                      
आगरा- 45.5 डिग्री
उरई- 45.4 डिग्री
बाराबंकी- 45.4 डिग्री
विज्ञापन

18 से मिल सकती है कुछ राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 जून की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। 17 जून के बाद पूर्वी तराई क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम पुरवा हवा के प्रभाव से बादल छाने के आसार हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में मौसम में कुछ सुधार से राहत मिल सकती है।

तापमान 
एयरफोर्स स्टेशन

अधिकतम- 46.3 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 35.2 डिग्री सेल्सियस

सीएसए
अधिकतम- 45 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 31.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed