{"_id":"5fa01418f387944f30145713","slug":"ward-boy-beat-doctor-tore-uniform","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर को पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर को पीटा, दरोगा की वर्दी फाड़ी
Mon, 02 Nov 2020 07:49 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Nov 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज में जिला अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक को वार्ड ब्वाय ने पीट दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी और सिपाही की वर्दी वार्ड ब्वाय ने फाड़ दी। चिकित्सक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार रात लगभग 11 बजे इमरजेंसी मेडिकल आफिसर (ईएमओ) डॉ. सतेंद्र साहू ड्यूटी पर थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वार्ड ब्वाय अंकित दुबे शराब के नशे में गालीगलौज करने लगा।
विरोध करने पर अंकित ने चिकित्सक की शर्ट का कॉलर पकड़ कर पीट दिया। सूचना पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी पंकज कुमार यादव और सिपाही समर सिंह यादव पहुंच गए। यह अंकित को पकड़ने लगे तो उसने अभद्रता कर दोनों की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
इसके बाद चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। चिकित्सक ने सदर कोतवाली में वार्ड ब्वाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि छानबीन चल रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।