फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waiting several days for weighing wheat

गेहूं तौल के लिए कर रहे कई-कई दिन इंतजार

Tue, 25 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Waiting several days for weighing wheat
कानपुर देहात। अकबरपुर उपमंडी स्थल पर स्थित क्रय केंद्र में किसानों को गेहूं तौल के लिए कई-कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को केंद्र पर किसान अपने गेहूं की तौल कराने के लिए परेशान रहे। यहां करीब चालीस किसानों का दो हजार क्विंटल गेहूं तौल के लिए रखा है।
विज्ञापन

उपमंडी स्थल पर खाद्य विभाग व मंडी समिति के अलग अलग क्रय केंद्र खुले हैं। खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर लगभग छह सौ किसानों से खरीद की जा चुकी है। वहीं मंडी के क्रय केंद्र पर भी अस्सी किसानों से खरीद हुई है। यहां ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर गेहूं लेकर पहुंचे किसानों को तौल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान एक सप्ताह से गेहूं की तौल होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में करीब चालीस किसानों का दो हजार क्विंटल गेहूं तौल के लिए रखा है। बाढ़ापुर के अशोक, कुइतखेड़ा के कमलेश, नरिहा के कमल किशोर आदि ने बताया कि प्रतिदिन अधिकतम पांच किसानों की तौल हो पाती है। मंडी में कई किसानों की गेहूं लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पहले से खड़ी हैं। ऐसे में उनका नंबर कब आएगा यह साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग के क्रय केंद्र प्रभारी तोषकर झा ने बताया कि आवक अधिक होने से यह स्थिति बन रही है। सरवनखेड़ा, डेरापुर क्षेत्र के कई किसान भी यहां गेहूं लेकर पहुंचे हैं। नजदीकी क्रय केंद्र पर किसान गेहूं नहीं ले जा रहे हैं। इसकी वजह से मंडी पर तौल के लिए कई किसानों का गेहूं रखा है।
पीसीयू के क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू
रूरा। मंडी समिति परिसर स्थित पीसीयू के गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना आने पर सोमवार को तौल कराई गई। खरीद शुरू होने से किसानों को राहत मिली है। एक सप्ताह पूर्व मंडी समिति परिसर के पीसीयू गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना खत्म होने से खरीद रुक गई थी। किसानों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से रविवार को प्रकाशित किया। इस पर पांच हजार बोरी मंगवाई गई।

रविवार शाम को बारदाना पहुंच गया। सोमवार को पहले से टोकन लिए किसानों का गेहूं तौला गया। यहां छह किसानों से 250 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। क्रय केंद्र प्रभारी ऋषि सिंह ने बताया कि सोमवार को तौल शुरू करा दी गई। अब बारदाना उपलब्ध है और गेहूं खरीद सुचारु रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed